Friday, September 11, 2026

हिन्दी माह विशेष - विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता से किया मंत्रमुग्ध: केवि आईटीबीपी गौचर में भाषा-साहित्य प्रदर्शन का आयोजन

 


केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी गौचर में श्रीमती कल्पना अग्रवाल (हिन्दी शिक्षिका) व श्रीमती पूजा शर्मा (पुस्तकालय अध्यक्ष) के दिशा निर्देशन में विद्यार्थियों द्वारा निर्मित विभिन्न साहित्यिक गतिविधियों और कलात्मक कृतियों की एक भव्य प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की मौलिकता और भाषाई दक्षता का सुंदर संगम देखने को मिला।

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता का परिचय देते हुए प्रमुख लेखकों व उनकी रचनाओं पर आधारित 'लेखक-पुस्तक कार्ड' (Author-Book Card), प्रसिद्ध कवियों एवं उनकी कविताओं को समर्पित 'कवि-कविता कार्ड' (Poet-Poem Card) तथा 'प्रशासनिक शब्दावली कार्ड' का निर्माण कर उनका प्रदर्शन किया।  इसके अतिरिक्त, छात्रों द्वारा स्वयं लिखित स्वरचित कहानियों और कविताओं का संग्रह भी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा।

इस विशेष प्रदर्शनी का आयोजन  स्नातकोत्तर शिक्षक (हिंदी) श्रीमती कल्पना अग्रवाल द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रचनाओं में नयापन लाने और भाषा के व्यावहारिक उपयोग को समझने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्राचार्य श्री संदीप त्यागी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक सशक्त मंच प्रदान किया।

प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्राचार्य श्री संदीप त्यागी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां न केवल भाषा ज्ञान को सुदृढ़ करती हैं, बल्कि विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच और अभिव्यक्ति की क्षमता को भी विकसित करती हैं।


कार्यक्रम में विद्यालय के अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी भाग लिया तथा छात्रों द्वारा तैयार की गई सामग्री की सराहना की।

No comments:

Post a Comment

हिन्दी माह विशेष - विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता से किया मंत्रमुग्ध: केवि आईटीबीपी गौचर में भाषा-साहित्य प्रदर्शन का आयोजन

  केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी गौचर में श्रीमती कल्पना अग्रवाल (हिन्दी शिक्षिका) व श्रीमती पूजा शर्मा (पुस्तकालय अध्यक्ष) के दिशा निर्देशन म...