Monday, June 22, 2026

केन्द्रीय विद्यालय भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल गौचर की प्रातःकालीन सभा में गूंजा संविधान का गौरव: छात्रों को मिली मूल प्रति की झलक, पुस्तकालय में होगी प्रदर्शित- 22/06/2026 (मंगलवार)

 


  केन्द्रीय विद्यालय भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल गौचर की प्रातःकालीन सभा में दिनांक 22/06/2026 (मंगलवार) को भारत सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गयी भारतीय संविधान की मूल प्रति की प्रिंट कॉपी को सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को दिखाया गया | इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री राज कुमार यादव (पी.जी.टी.अर्थशास्त्र) ने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान की मूल प्रति के इतिहास, इसके महत्व और इसकी अनूठी विशेषताओं से विस्तार से परिचित कराया। उन्होंने बताया कि हमारा संविधान देश की आत्मा है और इसके आदर्शों को समझना हर नागरिक का कर्तव्य है।

इस गौरवपूर्ण क्षण को आगे बढ़ाते हुए, विद्यालय के माननीय प्राचार्य श्री संदीप त्यागी  जी ने संविधान की इस विशेष प्रिंट कॉपी को आधिकारिक रूप से विद्यालय की पुस्तकालय अध्यक्ष श्रीमती पूजा शर्मा को सौंप दिया। इस अवसर पर प्राचार्य श्री संदीप त्यागी जी ने कहा, "यह प्रति हमारे विद्यालय की एक अमूल्य धरोहर होगी। इस प्रति को सुरक्षित रूप से प्रदर्शित करने के लिए पुस्तकालय में एक विशेष 'संविधान कोना' (Constitution Corner) तैयार किया जा रहा है। ताकि हर छात्र इसे करीब से देख सके, इसके पन्नों को पलट सके और हमारे संविधान निर्माताओं के विज़न को महसूस कर सके। 


संविधान की इस खूबसूरत प्रति को देखने के लिए छात्रों में भारी उत्साह देखा गया।



No comments:

Post a Comment

QUESTIONNAIRE UNDER AWARENESS CAMPAIGN DURING ANTI DENGUE MONTH (1-31 JULY 2026)

  स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय जुलाई को डेंगू विरोधी माह के रूप में मनाता है, जिसे राष्ट्रव्यापी प्री-मानसून वकालत और वेक्टर नियंत्रण...